जयपुर, राजस्थान सरकार के गृह विभाग ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 57 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों (ASP) के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के आदेश जारी किए हैं। वरिष्ठ शासन उप सचिव (पुलिस) रत्नेश कुमार शर्मा की ओर से जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

तबादला सूची में जयपुर कमिश्नरेट के साथ SOG, CID-CB, महिला अपराध अनुसंधान सेल, त्वरित अनुसंधान सेल, RAC, SDRF, पुलिस मुख्यालय और विभिन्न जिलों में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। सूची में कई नवपदोन्नत ASP की नई पोस्टिंग भी शामिल है।

जयपुर कमिश्नरेट में कई अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली

राजेन्द्र सिंह को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त कंट्रोल रूम, जयपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजस्थान पुलिस अकादमी जयपुर लगाया गया है। रघुवीर प्रसाद शर्मा को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ऑर्गनाइज्ड क्राइम जयपुर से अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त बर्गलरी एंड थैफ्ट जयपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

सत्येन्द्रपाल सिंह को CID-CB जयपुर से अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त इन्वेस्टिगेशन जयपुर लगाया गया है। वहीं हरिशंकर शर्मा को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त इन्वेस्टिगेशन जयपुर से डिप्टी कमांडेंट SDRF जयपुर भेजा गया है।

राजेश चौधरी को 9वीं बटालियन RAC टोंक से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एंटी चीटिंग सेल SOG जयपुर लगाया गया है। घनश्याम वर्मा को राजस्थान पुलिस अकादमी जयपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक SIT SOG जयपुर की जिम्मेदारी मिली है।

प्रवेन्द्र सिंह महला को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात दक्षिण जयपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयपुर विकास प्राधिकरण लगाया गया है। हरिराम कुमावत को लीव रिजर्व कम्युनिटी पुलिसिंग से अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात दक्षिण जयपुर भेजा गया है।

SOG और जांच इकाइयों में भी बड़े बदलाव

SOG में भी अधिकारियों की नई तैनाती की गई है। नूर मोहम्मद को महिला अपराध अनुसंधान सेल नागौर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक SOG रतनगढ़, चूरू लगाया गया है। उनका कैंप बीकानेर रहेगा।

विजय सिंह मीणा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाईमाधोपुर से SOG पनियाला, जयपुर लगाया गया है, जबकि उनका कैंप अलवर रहेगा। राकेश राजौरा को SOG जयपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाईमाधोपुर भेजा गया है।

तरुण कान्त सोमानी को SOG कोटा से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोटा विकास प्राधिकरण लगाया गया है। वहीं कालूराम मीणा को SOG स्पेशल टास्क फोर्स जयपुर और घनश्याम वर्मा को SIT SOG जयपुर में नई जिम्मेदारी दी गई है।

महिला अपराध और त्वरित अनुसंधान सेल में नई पोस्टिंग

महिला अपराध अनुसंधान सेल में भी कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिली है। नवपदोन्नति के बाद नीलम चौधरी को जयपुर विकास प्राधिकरण में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लगाया गया है। सतपाल सिंह को महिला अपराध अनुसंधान सेल उत्तर, जयपुर में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।

सपात खान को पदस्थापन आदेश की प्रतीक्षा से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महिला अपराध अनुसंधान सेल चित्तौड़गढ़ लगाया गया है। सुनील कुमार को नवपदोन्नति के बाद महिला अपराध अनुसंधान सेल करौली में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

दीप चन्द को महिला अपराध अनुसंधान सेल बीकानेर, किरण को त्वरित अनुसंधान सेल सीकर और मुकेश चावडा को त्वरित अनुसंधान सेल नागौर में लगाया गया है।

भरतपुर, करौली और नागौर में भी बदलाव

सोहेल राजा को हिण्डौन सिटी, करौली से त्वरित अनुसंधान सेल अजमेर भेजा गया है। अशोक कुमार बुटोलिया को CID-SSB जयपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिण्डौन सिटी लगाया गया है।

रामगोपाल बसवाल को बयाना से त्वरित अनुसंधान सेल भरतपुर, महेश चन्द मीणा को त्वरित अनुसंधान सेल भरतपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक करौली और रामकुमार कस्वां को महिला अपराध अनुसंधान सेल अलवर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बयाना लगाया गया है।

नरेन्द्र सिंह मीणा को पुलिस मुख्यालय के लीव रिजर्व हाउसिंग से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कारागार विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

RAC और SDRF में भी नई जिम्मेदारियां

राकेश पाल सिंह को डिप्टी कमांडेंट SDRF जयपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लीव रिजर्व CID-CB जयपुर लगाया गया है। हरिशंकर शर्मा को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त इन्वेस्टिगेशन जयपुर से डिप्टी कमांडेंट SDRF जयपुर भेजा गया है।

भंवर लाल को पुलिस मुख्यालय की त्वरित अनुसंधान सेल से डिप्टी कमांडेंट 10वीं बटालियन RAC बीकानेर लगाया गया है। सीमा हिंगोनिया को डिप्टी कमांडेंट छठी बटालियन RAC धौलपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजस्थान राज्य महिला आयोग जयपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

जोधपुर, पाली और सिरोही में भी बदलाव

चैन सिंह महेचा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली, पाली से अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अपराध एवं सतर्कता, पुलिस आयुक्तालय जोधपुर लगाया गया है। नरेन्द्र कुमार को ACB से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली, पाली भेजा गया है।

किशोर सिंह को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही से अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अपराध एवं सतर्कता, पुलिस आयुक्तालय जोधपुर लगाया गया है। संजना सैनी को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही की जिम्मेदारी दी गई है।

सुरेश सांखला को राजस्थान राज्य महिला आयोग जयपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जैसलमेर लगाया गया है।

कोटा, बीकानेर, सीकर और अजमेर में भी पोस्टिंग

राकेश कुमार बैरवा को त्वरित अनुसंधान सेल कोटा शहर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रावतभाटा, चित्तौड़गढ़ लगाया गया है। दीप चन्द को PTएस बीकानेर से महिला अपराध अनुसंधान सेल बीकानेर भेजा गया है।

किरण को त्वरित अनुसंधान सेल बीकानेर से त्वरित अनुसंधान सेल सीकर लगाया गया है। देशराज यादव को केंद्रीय भंडार पुलिस मुख्यालय जयपुर से PTएस अलवर भेजा गया है।

नरेश कुमार शर्मा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक GRP अजमेर से त्वरित अनुसंधान सेल टोंक लगाया गया है। सांवरमल नागौरा को लीव रिजर्व, कार्यालय अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस RAC बटालियन जयपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक GRP अजमेर की जिम्मेदारी दी गई है।

सत्यप्रकाश मीणा, जो पुलिस मुख्यालय जयपुर में पदस्थापन आदेश की प्रतीक्षा में थे, उन्हें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक CID-CB, HCMU बीकानेर लगाया गया है।

आनन्द सिंह राजपुरोहित का पुराना तबादला निरस्त

गृह विभाग के आदेश में एक महत्वपूर्ण संशोधन भी किया गया है। 10 जुलाई 2026 के आदेश में आनन्द सिंह राजपुरोहित के किए गए स्थानांतरण एवं पदस्थापन को निरस्त कर दिया गया है।

राजपुरोहित, जो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, जयपुर के पद पर थे, उनका अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, पुलिस आयुक्तालय जोधपुर के पद पर किया गया स्थानांतरण अब निरस्त रहेगा।

राज्यपाल की आज्ञा से वरिष्ठ शासन उप सचिव (पुलिस) रत्नेश कुमार शर्मा ने यह आदेश जारी किया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...