जयपुर। राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के 183 अधिकारियों के तबादले किए हैं। बड़े प्रशासनिक फेरबदल में शेखावाटी के सीकर, झुंझुनूं और चूरू सहित कई जिलों के उपखंड अधिकारियों के पदों में बदलाव किया गया है।

जारी सूची में कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात योगेश कुमार श्रीवास्तव का भी तबादला किया गया है।

सीकर और झुंझुनूं में कई SDM बदले

तबादला सूची के अनुसार सुमन सोनल को उदयपुरवाटी से उपखंड अधिकारी नीमकाथाना लगाया गया है। वहीं जय सिंह, जो सूरजगढ़ में उपखंड अधिकारी थे, उन्हें डीडवाना भेजा गया है।

राजवीर सिंह यादव का नीमकाथाना से सुहागपुरा, प्रतापगढ़ तबादला किया गया है। मोर सिंह मीणा को लक्ष्मणगढ़ से मंडरायल, करौली और पंकज गढ़वाल को खाजूवाला से फतेहपुर, सीकर भेजा गया है।

मोनिका जाखड़, जिला रसद अधिकारी अजमेर, को उपखंड अधिकारी मलसीसर, झुंझुनूं लगाया गया है। वहीं सुप्रिया, सहायक कलेक्टर झुंझुनूं, को सहायक कलेक्टर जमवारामगढ़, जयपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

संदीप चौधरी, सहायक निदेशक लोक सेवाएं, प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग, नागौर से उपखंड अधिकारी सूरजगढ़, झुंझुनूं बनाए गए हैं। तानिया रिणवा, सहायक कलेक्टर खंडेला, को उपखंड अधिकारी उदयपुरवाटी, झुंझुनूं लगाया गया है।

चूरू में भी प्रशासनिक बदलाव

तबादला सूची में चूरू जिले से जुड़े अधिकारियों के पदस्थापन में भी बदलाव किया गया है। महिपाल सिंह राजावत, सहायक कलेक्टर नीमकाथाना, को उपखंड अधिकारी सरदारशहर, चूरू लगाया गया है।

वहीं सुभाष चंद्र, उपखंड अधिकारी लक्ष्मणगढ़, अलवर से उपखंड अधिकारी सीकर बनाए गए हैं। आशीष कुमार शर्मा, उपखंड अधिकारी चोमू, को उपखंड अधिकारी नेछवा, सीकर की जिम्मेदारी दी गई है।

भावेश धनवंत को उपखंड अधिकारी लक्ष्मणगढ़, सीकर लगाया गया है। इसके अलावा अमृता खंडेलवाल को दातारामगढ़ से खंडार, सवाई माधोपुर भेजा गया है।

नवलगढ़ और अन्य पदों पर भी बदलाव

अजीत सिंह राठौड़, उपखंड अधिकारी नवलगढ़, को उपखंड अधिकारी चोमू, जयपुर लगाया गया है। वहीं प्रांजल कंवर, सहायक कलेक्टर जमवारामगढ़, जयपुर से उपखंड अधिकारी नवलगढ़, झुंझुनूं बनाई गई हैं।

राजेश जाखड़, सहायक कलेक्टर उदयपुरवाटी, झुंझुनूं को परिवहन विभाग जयपुर में उपयुक्त पद पर लगाया गया है। सुमन देवी, उपखंड अधिकारी मलसीसर, को उपखंड अधिकारी रामपुरा डाबड़ी, जयपुर भेजा गया है।

इसके अलावा अनिल कुमार, उपखंड अधिकारी श्रीमाधोपुर, को उपखंड अधिकारी चिकली, डूंगरपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Neeraj is a dedicated News Author covering the Jhunjhunu, Sikar and Churu. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime,...