जयपुर। राजस्थान में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से संचालित छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत शिक्षण संस्थाओं के लिए महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है।
शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छात्रवृत्ति पोर्टल पर संस्थाओं का पंजीयन एवं नवीनीकरण सहित अन्य आवश्यक जानकारियां अपडेट करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है।
अब 31 अक्टूबर तक कर सकेंगे जरूरी अपडेट
विभाग के अनुसार शिक्षण संस्थाएं अब 31 अक्टूबर 2026 तक छात्रवृत्ति पोर्टल पर आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर सकेंगी।
इसमें पंजीयन/नवीनीकरण, कोर्स मैपिंग, मान्यता और पाठ्यक्रमवार फीस स्ट्रक्चर सहित अन्य आवश्यक जानकारियां अद्यतन करनी होंगी।
पहले 30 सितंबर थी अंतिम तिथि
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव ललित कुमार ने बताया कि पहले इन कार्यों के लिए अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई थी।
अब इसे एक माह बढ़ाकर 31 अक्टूबर 2026 कर दिया गया है।
विभाग के इस निर्णय से उन शिक्षण संस्थाओं को अतिरिक्त समय मिलेगा, जो निर्धारित अवधि में छात्रवृत्ति पोर्टल पर अपना पंजीयन, नवीनीकरण या अन्य आवश्यक जानकारी अपडेट नहीं कर पाई थीं।






