राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2025 की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के ई-प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या होने पर अभ्यर्थियों की सहायता के लिए पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड ने हेल्पलाइन नंबर और ईमेल जारी किए हैं।
तकनीकी सहायता के लिए जारी किए संपर्क विवरण
उप महानिरीक्षक, पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड मनोज कुमार ने बताया कि अभ्यर्थी ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में किसी भी तकनीकी समस्या के समाधान के लिए निम्न माध्यमों से संपर्क कर सकते हैं—
- राजकॉम हेल्पलाइन: 7340557555 / 9352323625
- विभागीय फोन: 0141-2821595
- मोबाइल नंबर: 9413800328
- ईमेल: igrecraj@gmail.com
3 से 13 अगस्त तक होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा
बोर्ड के अनुसार, लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) 3 अगस्त से 13 अगस्त तक प्रतिदिन सुबह 5 बजे आयोजित की जाएगी।
यह परीक्षा राज्य के 7 रेंज मुख्यालयों—जयपुर, जोधपुर, कोटा, अजमेर, भरतपुर, बीकानेर और उदयपुर—में आयोजित होगी।
ऐसे डाउनलोड करें ई-प्रवेश पत्र
अभ्यर्थी राजस्थान SSO पोर्टल पर अपनी SSO ID से लॉग-इन कर Recruitment Portal के माध्यम से अपना ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।






