जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने भर्ती प्रक्रियाओं के निस्तारण में तेजी लाते हुए जुलाई 2026 से अब तक 28 कार्य दिवसों में 14 भर्तियों के अंतिम परिणाम जारी किए हैं। इसी अवधि में आयोग ने 11 विषयों की विचारित सूचियां और साक्षात्कार के लिए सफल अभ्यर्थियों की 36 सूचियां भी जारी की हैं।

आयोग के अनुसार, लंबित भर्ती प्रक्रियाओं को गति देने के लिए कार्यप्रणाली को ‘मिशन मोड’ में संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य भर्ती प्रक्रियाओं को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा करना है।

इन भर्तियों के अंतिम परिणाम जारी

आयोग की ओर से जुलाई 2026 से अब तक जारी किए गए अंतिम परिणामों में मेडिकल एजुकेशन, कॉलेज एजुकेशन और संस्कृत कॉलेज एजुकेशन से संबंधित विभिन्न पद और विषय शामिल हैं।

5 अगस्त 2026: असिस्टेंट प्रोफेसर एग्जाम 2024 (मेडिकल एजुकेशन) के तहत गैस्ट्रोएंटरोलॉजी (सुपर स्पेशियलिटी) का अंतिम परिणाम जारी किया गया।

4 अगस्त 2026: असिस्टेंट प्रोफेसर एग्जाम 2024 (मेडिकल एजुकेशन) के तहत पीडियाट्रिक कार्डियोथोरेसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी, मेडिकल ऑन्कोलॉजी, क्लिनिकल इम्यूनोलॉजी एंड रूमेटोलॉजी (सुपर स्पेशियलिटी) और जनरल सर्जरी (ब्रॉड स्पेशियलिटी) के परिणाम जारी हुए।

24 जुलाई 2026: असिस्टेंट प्रोफेसर (कॉलेज एजुकेशन) 2025 के तहत टेक्सटाइल डाइंग एंड पेंटिंग विषय का परिणाम जारी किया गया।

21 जुलाई 2026: असिस्टेंट प्रोफेसर एग्जाम 2024 (मेडिकल एजुकेशन) के तहत साइकियाट्री (ब्रॉड स्पेशियलिटी) का परिणाम जारी हुआ।

20 जुलाई 2026: असिस्टेंट प्रोफेसर (संस्कृत कॉलेज एजुकेशन) 2024 के तहत योग विज्ञान और भाषा विज्ञान विषयों का परिणाम जारी किया गया।

17 जुलाई 2026: असिस्टेंट प्रोफेसर (कॉलेज एजुकेशन) 2025 के तहत स्टैटिस्टिक्स विषय का परिणाम जारी हुआ।

15 जुलाई 2026: प्रोफेसर, लाइब्रेरियन एंड पीटीआई (कॉलेज एजुकेशन) परीक्षा के तहत फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर पद का अंतिम परिणाम जारी किया गया।

10 जुलाई 2026: असिस्टेंट प्रोफेसर एग्जाम 2024 (मेडिकल एजुकेशन) के तहत कार्डियोलॉजी, नियोनेटोलॉजी और रेस्पिरेटरी मेडिसिन/टीबी एंड चेस्ट के परिणाम जारी किए गए।

28 दिनों में 14 अंतिम परिणाम

RPSC के अनुसार, इन 28 कार्य दिवसों के दौरान विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की लिखित परीक्षा के बाद आगे की प्रक्रियाओं को भी गति दी गई। इस अवधि में 11 विचारित सूचियां और साक्षात्कार के लिए सफल अभ्यर्थियों की 36 सूचियां जारी की गईं।

आयोग का कहना है कि भर्ती प्रक्रियाओं के अलग-अलग चरणों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

‘युवाओं के समय की अहमियत समझता है आयोग’

RPSC अध्यक्ष कर्नल केसरी सिंह ने कहा कि आयोग युवाओं के भविष्य और उनके समय की अहमियत को समझता है। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रियाओं को पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता और निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करना आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि महज 28 कार्य दिवसों में इतने परिणाम जारी होना अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से ‘मिशन मोड’ में किए गए कार्य का परिणाम है। आयोग आगे भी इसी अनुशासन और गति के साथ शेष लंबित भर्तियों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...