सीकर। जाजोद थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पुजारी का बास से मलिकपुर जाने वाले रास्ते पर मिश्रा वाली कोठी के पास 11 केवी बिजली लाइन के नीचे झूल रहे तारों की चपेट में एक बाइक आ गई।

करंट लगते ही बाइक में आग लग गई और देखते ही देखते वह धू-धू कर जलने लगी

झटका लगते ही बाइक से कूदा युवक

जानकारी के अनुसार, पुजारी का बास निवासी सरजीत मीणा सुबह करीब 5:40 बजे ड्यूटी के लिए जिवादिया-मकराना ब्लॉक की ओर जा रहे थे।

मिश्रा वाली कोठी के पास सड़क के ऊपर ट्रांसफार्मर से जुड़े 11 केवी के तार काफी नीचे झूल रहे थे। अचानक बाइक इन तारों की चपेट में आ गई।

करंट का तेज झटका लगते ही सरजीत ने सूझबूझ दिखाई और चलती बाइक से छलांग लगा दी। इससे उनकी जान बच गई।

बाइक पूरी तरह जलकर खाक

बाइक के बिजली तारों की चपेट में आने के बाद उसमें आग लग गई। कुछ ही देर में बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

112 पर दी सूचना, पुलिस मौके पर पहुंची

घटना की जानकारी बाइक सवार ने 112 पर फोन कर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही जाजोद थाने के एएसआई बनवारी लाल मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और घटना की जानकारी जुटाई।

ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर उठाए सवाल

ग्रामीणों का कहना है कि इस रास्ते पर कई दिनों से बिजली के तार झूल रहे हैं। ग्रामीणों की ओर से बिजली विभाग को इसकी शिकायत भी की जा चुकी है।

ग्रामीणों के अनुसार, तार समय रहते ठीक नहीं किए गए तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है

सुबह का समय होने और बाइक सवार की सूझबूझ के चलते इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन बिजली के झूलते तारों को लेकर ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...

Kailash is a dedicated News Author covering the Udaipurwati. He focuses on delivering timely, accurate, and reliable local news, including government updates, public issues, education, crime, politics,...