सीकर। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की मुख्य जिला इकाई, महिला एवं युवा इकाई सीकर की ओर से आयोजित होने वाले ‘अग्र मेला 2026’ के पोस्टर का शुक्रवार को विमोचन किया गया।

पोस्टर विमोचन कार्यक्रम रानी सती गार्डन, सीकर में आयोजित हुआ। आयोजन को लेकर समाजबंधुओं में उत्साह देखने को मिला।

27 सितंबर को होगा अग्र मेला

जिला चेयरमैन अमित चिरानिया और महिला जिला अध्यक्ष मेघा अग्रवाल ने बताया कि ‘अग्र मेला 2026’ का आयोजन 27 सितंबर 2026, रविवार को रानी सती गार्डन में किया जाएगा।

मेले का उद्देश्य समाज के लोगों को एकजुट करना और बच्चों एवं परिवारों के साथ मनोरंजन के लिए एक बेहतर मंच उपलब्ध कराना है।

सांस्कृतिक कार्यक्रम से लेकर लाइव DJ तक

जिला महामंत्री मणि शंकर खेतान ने बताया कि मेले में लोगों के मनोरंजन के लिए कई आकर्षण रखे जाएंगे।

कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम, झूले, लाइव DJ, फैमिली फन जोन और इंडोर गेम्स के साथ स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था भी रहेगी।

आयोजकों के अनुसार मेले में बच्चों से लेकर परिवार के सदस्यों तक के लिए अलग-अलग गतिविधियां रखी जाएंगी।

आयोजन की तैयारियां शुरू

अग्र मेला 2026 के पोस्टर विमोचन के साथ ही आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आयोजकों का कहना है कि मेले को सफल बनाने के लिए समाज के विभिन्न पदाधिकारियों और सदस्यों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अनिल तोदी, उपाध्यक्ष सज्जन अग्रवाल, मीडिया प्रभारी रोहन अग्रवाल, महिला जिला चेयरपर्सन किरण खेतान, जिला महामंत्री मधु सिहोटिया, युवा जिला अध्यक्ष मनीष दोदराजका, महामंत्री शिवम पटवारी सहित समाज के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

आयोजकों ने बताया कि अग्र मेला 2026 को लेकर समाजबंधुओं में उत्साह है और आयोजन को यादगार बनाने के लिए तैयारियां लगातार जारी रहेंगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...