सीकर, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की गरिमामय उपस्थिति में 15 अगस्त 2026 को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं साथिनों को डीबीटी के माध्यम से राशि हस्तांतरण एवं लाभार्थियों से संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर डॉ. राकेश कुमार मीणा ने बताया कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम 15 अगस्त को दोपहर 2 बजे राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी), झालाना डूंगरी, जयपुर के सभागार में आयोजित होगा।
सीकर में भी होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम
इसी क्रम में सीकर में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 15 अगस्त को दोपहर 2 बजे जिला परिषद हॉल, कलेक्ट्रेट परिसर में किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं साथिनों को डीबीटी के माध्यम से राशि हस्तांतरित की जाएगी। इसके साथ ही लाभार्थियों से संवाद भी किया जाएगा।
ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर होगा सीधा प्रसारण
अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने बताया कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण ब्लॉक स्तर एवं ग्राम पंचायत स्तर पर भी किया जाएगा। इसके माध्यम से स्थानीय स्तर पर संबंधित लाभार्थी राज्य स्तरीय कार्यक्रम से जुड़ सकेंगे।






