सीकर, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को खाटूश्यामजी मंदिर पहुंचकर बाबा श्याम के दर्शन किए।
मुख्यमंत्री ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेश के विकास एवं आमजन की खुशहाली के लिए कामना की।
जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद
मुख्यमंत्री के मंदिर दर्शन के दौरान खंडेला विधायक सुभाष मील, गजानंद कुमावत सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
इस दौरान श्याम मंदिर कमेटी के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।






