सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ में 24 जून को शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर का दौरा प्रस्तावित है। मंत्री दिलावर यहां पी.एम. चामड़िया आदर्श विद्यालय के नवीन भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में भाग लेंगे।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार ने बताया कि मंत्री मदन दिलावर बुधवार शाम 5 बजे जयपुर से रवाना होंगे और शाम 7:30 बजे लक्ष्मणगढ़ पहुंचेंगे।

आदर्श विद्यालय के नए भवन का होगा लोकार्पण

अपने दौरे के दौरान शिक्षा मंत्री पी.एम. चामड़िया आदर्श विद्यालय, लक्ष्मणगढ़ के नवीन भवन का लोकार्पण करेंगे। इस कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों के शामिल होने की संभावना है।

विद्यालय के नए भवन के लोकार्पण को क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

रात्रि में जयपुर लौटेंगे मंत्री

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री मदन दिलावर लोकार्पण कार्यक्रम में भाग लेने के बाद रात्रि 10 बजे लक्ष्मणगढ़ से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City