सीकर। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम एवं द्वितीय तथा खेल समिति के संयुक्त तत्वावधान में फिट इंडिया अभियान के तहत राजकीय वाणिज्य महाविद्यालय, सीकर में ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ विषय पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. (डॉ.) सुनीता पांडेय के नेतृत्व में हुआ। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

बैडमिंटन से लेकर कैरम तक कई प्रतियोगिताएं

महाविद्यालय में बैडमिंटन, शतरंज, रस्साकस्सी, म्यूजिकल चेयर और कैरम प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं का संचालन संबंधित प्रभारियों और नियुक्त रेफरियों की देखरेख में निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित तरीके से किया गया।

प्राचार्य ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता विकसित करना है।

ये विद्यार्थी रहे प्रतियोगिताओं में विजेता

प्रतियोगिताओं के परिणामों में बैडमिंटन छात्र वर्ग में वोमेश सोनी और छात्रा वर्ग में रौनक सैनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

शतरंज छात्र वर्ग में ऋषभ सोनी तथा छात्रा वर्ग में दीक्षा गढ़वाल प्रथम रहे।

रस्साकस्सी में टीम जसराज विजेता रही, जबकि म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में कृतिका कुमावत ने प्रथम स्थान हासिल किया।

कैरम युगल छात्रा वर्ग में कृतिका कुमावत एवं रौनक सैनी तथा छात्र वर्ग में गौरव कुमावत एवं इरफान विजेता रहे।

खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का माध्यम

प्राचार्य प्रो. (डॉ.) सुनीता पांडेय ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी और उन्हें भविष्य में भी खेल गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और स्वस्थ जीवनशैली विकसित होती है। फिट इंडिया अभियान इसी दिशा में एक प्रभावी पहल है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...