सीकर, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले किसानों, पशुपालकों और आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान अब गांव में ही किया जाएगा। इसी उद्देश्य से सीकर जिले में गिरदावर सर्किल स्तर पर एक दिवसीय विशेष ग्राम उत्थान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
9 फरवरी तक चलेंगे ग्राम उत्थान शिविर
जिला कलक्टर मुकुल शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार सीकर जिले के प्रत्येक गिरदावर सर्किल पर
प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक
9 फरवरी तक ग्राम उत्थान शिविर आयोजित किए जाएंगे।
इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को प्रशासन से सीधे संवाद का अवसर मिलेगा।
इन विभागों की रहेगी सहभागिता
ग्राम उत्थान शिविरों में विभिन्न विभागों की संयुक्त सहभागिता रहेगी, जिनमें शामिल हैं
-
कृषि एवं उद्यानिकी
-
कृषि विपणन
-
पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य पालन
-
सहकारिता विभाग
-
जल संसाधन एवं ऊर्जा विभाग
-
उद्योग एवं आपदा प्रबंधन
-
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग
इन विभागों द्वारा सरकारी योजनाओं की जानकारी, आवेदन प्रक्रिया और मौके पर समाधान उपलब्ध कराया जाएगा।
किसानों और पशुपालकों को मिलेगा विशेष लाभ
शिविरों में
-
कृषकों एवं पशुपालकों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण
-
योजनाओं से प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित
-
आवश्यक मार्गदर्शन एवं विभागीय संपर्क
की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
8 फरवरी को यहां लगेंगे ग्राम उत्थान शिविर
8 फरवरी 2026 को निम्न गिरदावर सर्किल पर ग्राम उत्थान शिविर आयोजित होंगे
-
नेछवा तहसील – काछवा
-
दांतारामगढ़ तहसील – बाय
-
खण्डेला तहसील – चौंमूपुरोहितान
-
श्रीमाधोपुर तहसील – दिवराला
ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में पहुंचकर योजनाओं का लाभ उठाएं।
गांव-गांव प्रशासन, यही है उद्देश्य
ग्राम उत्थान शिविरों का मुख्य उद्देश्य प्रशासन को गांव तक पहुंचाना, योजनाओं की पारदर्शी जानकारी देना और ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।
