फतेहपुर। हरसावा बड़ा गांव स्थित ठाकुर जी महाराज मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। मंदिर से चोरों ने करीब चार बड़े चांदी के छत्र चोरी कर लिए।
जानकारी के अनुसार, मंदिर के पुजारी और उनका परिवार सुबह करीब 11 बजे किसी काम से फतेहपुर चले गए थे। मंदिर के पट दिन के समय आमतौर पर बंद ही रहते हैं।
शाम के समय जब पुजारी की बच्ची ने मंदिर के पट खोले तो अंदर से चांदी के चार छत्र गायब मिले। इसके बाद मंदिर में चोरी की जानकारी सामने आई।
माइक से अनाउंस कर ग्रामीणों को बुलाया
चोरी का पता चलने के बाद मंदिर पुजारी ने माइक से अनाउंसमेंट कर गांव के लोगों को एकत्रित किया और उन्हें मंदिर में हुई चोरी की जानकारी दी।
इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किया मुआयना
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस ने मंदिर से जुड़े घटनाक्रम और आसपास के संभावित साक्ष्यों की जांच शुरू की है।
पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच करने का आश्वासन दिया है। फिलहाल चांदी के छत्रों की कीमत और चोरी की घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जांच के बाद स्पष्ट होगी।






