Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / Sikar News: जल जीवन मिशन पर सख्ती, स्कूलों में 100% नल कनेक्शन निर्देश

Sikar News: जल जीवन मिशन पर सख्ती, स्कूलों में 100% नल कनेक्शन निर्देश

Sikar News (सीकर समाचार) : Sikar News: जल जीवन मिशन पर सख्ती, स्कूलों में 100% नल कनेक्शन निर्देश

सीकर,  सीकर सांसद अमराराम की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक का उद्देश्य दोनों योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाना और जमीनी स्तर पर प्रभावी परिणाम सुनिश्चित करना रहा।

स्कूलों और आंगनबाड़ी में 100% जल कनेक्शन

सांसद अमराराम ने निर्देश दिए कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में शत-प्रतिशत नल कनेक्शन सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने कहा कि बच्चों और महिलाओं के लिए स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

स्वच्छ भारत मिशन पर विशेष जोर

बैठक में ठोस कचरा प्रबंधन, मॉडल ओडीएफ प्लस, तथा व्यक्तिगत शौचालयों के निर्माण की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।
सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित कार्यों में तेजी लाकर निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा किया जाए।

सड़कों के रेस्टोरेशन के निर्देश

जल जीवन मिशन के अंतर्गत पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़कों की मरम्मत (रेस्टोरेशन) को लेकर भी सख्त निर्देश दिए गए। सांसद ने स्पष्ट किया कि कार्य पूर्णता के बाद सड़कें पूर्व स्थिति में बहाल की जाएं।

पालवास ट्यूबवेल को मिशन में शामिल करने की मांग

सांसद अमराराम ने पालवास में एमपीएलईडी से निर्मित ट्यूबवेल को जल जीवन मिशन के अधीन लेने और उसका संचालन पीएचईडी द्वारा कराने के निर्देश दिए, ताकि जल आपूर्ति सुचारू रूप से हो सके।

प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर रतन कुमार, सीईओ जिला परिषद राजपाल यादव, अधीक्षण अभियंता पीएचईडी रामकुमार चाहिल, यूआईटी सचिव जेपी गौड, संयुक्त निदेशक कृषि प्रिया, एचआरडी सलाहकार डॉ. संजय खीचड़ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur