सीकर। जिला कलेक्टर आशीष मोदी और पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत रविवार को विश्व प्रसिद्ध खाटूश्यामजी धाम पहुंचे।

दोनों अधिकारियों ने बाबा श्याम के दरबार में हाजिरी लगाई और पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

इसके बाद अधिकारियों ने खाटूधाम में श्रद्धालुओं के लिए की गई दर्शन व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर दिए निर्देश

जिला कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं के लिए सुगम और सुव्यवस्थित दर्शन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान दर्शन निकास मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति की जानकारी ली तथा आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

कलेक्टर आशीष मोदी ने तहसीलदार सुरेंद्र कुमार कुमावत, नगर पालिका के सहायक अभियंता प्रवीण कुमार और कनिष्ठ अभियंता पूर्णमल कुमावत को निर्माण एवं व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर भी फोकस

पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत ने खाटूधाम में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात और कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।

उन्होंने डीवाईएसपी राजेश कुमार जांगिड़ और थानाधिकारी इन्द्राज मरोडिया को सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

मंदिर कमेटी ने दी व्यवस्थाओं की जानकारी

इस अवसर पर श्री श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को मंदिर परिसर तथा खाटूधाम में श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी दी।

श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता

जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने कहा कि राज्य सरकार श्रद्धालुओं को सुगम, सुरक्षित और बेहतर दर्शन सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि खाटूधाम में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में रखा गया है और इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...