Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / खाटूश्यामजी मेले में भिक्षावृत्ति से 3 बच्चे मुक्त

खाटूश्यामजी मेले में भिक्षावृत्ति से 3 बच्चे मुक्त

Sikar News (सीकर समाचार) : खाटूश्यामजी मेले में भिक्षावृत्ति से 3 बच्चे मुक्त

सीकर जिले के खाटूश्यामजी मेले में भिक्षावृत्ति कर रहे तीन नाबालिग बच्चों को प्रशासन की संयुक्त टीम ने मुक्त कराया है। यह कार्रवाई चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, बाल अधिकारिता विभाग और मानव तस्करी विरोधी इकाई (AHTU) द्वारा की गई।

12 से 14 वर्ष की उम्र के थे बच्चे

जिला समन्वयक चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 सीकर राहुल दानोदिया ने बताया कि मुक्त कराए गए बच्चों में दो बच्चियां और एक बच्चा शामिल हैं।
तीनों बच्चों की उम्र 12 से 14 वर्ष के बीच बताई गई है और वे मेले में भिक्षावृत्ति करते हुए पाए गए

स्वास्थ्य जांच के बाद संरक्षण में लिया गया

मुक्त कराए गए सभी बच्चों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण करवाया गया। इसके बाद उन्हें बाल कल्याण समिति (CWC) के सदस्य बिहारी लाल बालाण के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

संरक्षण गृह में दिलाया गया प्रवेश

CWC के निर्देशानुसार बच्चों को परमार्थ सेवा संस्थान एवं सखी सेंटर में सुरक्षित संरक्षण के लिए प्रवेश दिलाया गया है, जहां उन्हें देखभाल, शिक्षा और पुनर्वास की सुविधा मिलेगी।

टीम में ये अधिकारी रहे मौजूद

इस संयुक्त कार्रवाई में

  • मानव तस्करी विरोधी इकाई: प्रभारी सुनीता बोयल, प्रेमप्रकाश, मनोज

  • चाइल्ड हेल्पलाइन: सुपरवाइजर ममता, धर्मचंद
    सहित अन्य कार्मिक मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur