सीकर, नगरपालिका खाटूश्यामजी के अध्यक्ष पद का स्थगित चुनाव अब 25 सितंबर 2026 को कराया जाएगा। रिटर्निंग अधिकारी खाटूश्यामजी कपिल उपाध्याय ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चुनाव प्रक्रिया को लेकर आयोग से अग्रिम आदेश प्राप्त हुए हैं।
रिटर्निंग अधिकारी के अनुसार, 21 सितंबर 2026 को नगरपालिका खाटूश्यामजी के अध्यक्ष पद के चुनाव एवं परिणाम को स्थगित किया गया था। अब आयोग के निर्देश के अनुसार अध्यक्ष पद का स्थगित निर्वाचन 25 सितंबर को पूर्ण कराया जाएगा।
26 सितंबर को होगा उपाध्यक्ष पद का चुनाव
खाटूश्यामजी नगरपालिका के उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए 26 सितंबर 2026 की तारीख निर्धारित की गई है।
इस तरह नगरपालिका में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया लगातार दो दिनों में पूरी होगी। अध्यक्ष पद का स्थगित चुनाव 25 सितंबर को और उपाध्यक्ष पद का चुनाव 26 सितंबर को कराया जाएगा।
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद नई तारीख
रिटर्निंग अधिकारी कपिल उपाध्याय ने बताया कि यह प्रक्रिया राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार कराई जा रही है। चुनाव की नई तारीख निर्धारित होने के बाद खाटूश्यामजी नगरपालिका के अध्यक्ष पद के स्थगित निर्वाचन को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है।






