लक्ष्मणगढ़। आगामी निकाय चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने लक्ष्मणगढ़ नगरपालिका के सभी 45 वार्डों में वार्ड संयोजकों की नियुक्ति की है। भाजपा सीकर जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ की ओर से जारी सूची में प्रत्येक वार्ड के लिए संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी गई है। हाल ही में लक्ष्मणगढ़ में निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियां भी तेज हुई हैं।

जारी सूची के अनुसार वार्ड संयोजकों में विद्या प्रकाश, डालूराम सैनी, सांवरमल सैनी, सचिन माटोलिया, मो. रफीक, अशोक पारीक, दिनदयाल जोशी, इब्राहिम तेली, मकसूद गौड़, बिलाल मुगल, शाबिद कुरेशी, राजू खत्री, अब्दूल रहमान, इमरान मंडी, इमरान अयूब, सुभाष सुरोलिया, मो. केफ, कासम, कजोड़ और मुकेश शर्मा शामिल हैं।

इसी क्रम में जोरावर कुमावत, नरेश ख्यालिया, सुरेश सैन, नेमीचन्द ख्यालिया, मंजूर धोबी, संतोष वाल्मिकी, प्रहलादराय बड़गुर्जर, सीताराम दायमा, संजय जोशी, प्रमोद जोशी, जगदीश सैनी, राधेश्याम सैनी, पवन भंडारी, हरिप्रसाद पुजारी, अशोक पारीक, कैलाश पंवार, बाबूलाल, अनूप खुड़िवाला, नरेश सैन, प्रदीप व्यास, बन्टी खटीक, घनश्याम सैनी, अजय जांगिड़, नौरंग धाभाई और कन्हैयालाल पारीक को भी वार्ड संयोजक बनाया गया है।

भाजपा की ओर से इन नियुक्तियों को आगामी नगरपालिका चुनाव में वार्ड स्तर पर संगठन को मजबूत करने और चुनावी तैयारियों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...