सीकर। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत लक्ष्मणगढ़ कस्बे में व्यापार मंडल की बैठक के साथ स्वीप कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपखंड अधिकारी एवं निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी भावेश धनवंत के निर्देशन में हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारियों ने भाग लिया।
मतदान को बताया लोकतंत्र की मजबूती का आधार
कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विधाधर शर्मा ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जिस तरह उद्योग-धंधों को सुचारू रूप से चलाने के लिए वित्त आवश्यक है, उसी प्रकार आदर्श लोकतंत्र की स्थापना के लिए मतदान महत्वपूर्ण है।
उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि मतदान दिवस पर अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
‘वोट और नोट’ की महत्ता पर दिया संदेश
स्वीप समन्वयक सुरेश कुमार भास्कर ने ‘वोट और नोट’ की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रत्येक मतदाता अपने व्यस्त समय में से कुछ समय निकालकर मतदान जरूर करे।
उन्होंने कहा कि मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि लोकतंत्र के प्रति नागरिक की जिम्मेदारी भी है।
व्यापारियों को दिलाया मतदान का संकल्प
महिला एवं बाल विकास अधिकारी हरिकिशन ने भी उपस्थित व्यापारियों को मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने सभी से मतदान प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील करते हुए मतदान करने का संकल्प दिलाया।
बड़ी संख्या में व्यापारियों ने लिया हिस्सा
कार्यक्रम में भवानी शंकर अग्रवाल, इश्फाक खलीजी, गोविंद जाजोदिया, दिनेश सांडिया, प्रेमचंद भार्गव, रामचंद्र जाट डागरा, शोहिल सांडिया, जयप्रकाश जाजोदिया, सुरेश शर्मा, विमल दायमा, विकास डिडवानिया, कैलाश और मनीष तोदी सहित बड़ी संख्या में व्यापारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के माध्यम से व्यापारियों और आम मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक होकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने का संदेश दिया गया।






