गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर राज्य सरकार की ओर से फतेहपुर उपखंड क्षेत्र स्थित बुधगिरी मंढ़ी के पीठाधीश्वर महंत दिनेशगिरी महाराज का सम्मान किया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार आयोजित इस सम्मान समारोह में राज्य सरकार के प्रतिनिधियों ने उन्हें सम्मान-पत्र सहित पारंपरिक सम्मान भेंट किया।

शॉल, श्रीफल और सम्मान-पत्र भेंट किया

राज्य सरकार के प्रतिनिधि के रूप में फतेहपुर तहसीलदार कमलदीप पुनिया एवं भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अमित तिवाड़ी ने महंत दिनेशगिरी महाराज को शॉल, दुपट्टा, श्रीफल, मिठाई, सम्मान राशि तथा मुख्यमंत्री की ओर से प्रेषित सम्मान-पत्र भेंट कर सम्मानित किया।

गुरु-शिष्य परंपरा को बताया भारतीय संस्कृति की धरोहर

सम्मान प्राप्त करने के बाद महंत दिनेशगिरी महाराज ने राज्य सरकार के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि गुरु पूर्णिमा पर संत-महंतों का सम्मान कर सरकार ने भारत की प्राचीन गुरु-शिष्य परंपरा और सनातन संस्कृति को सम्मान दिया है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के लिए आशीर्वाद व्यक्त करते हुए राष्ट्र की उन्नति, सनातन धर्म के संरक्षण तथा गौसंरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।

संत समाज के प्रति सम्मान का संदेश

तहसीलदार कमलदीप पुनिया ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार गुरु पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशभर में संत-महंतों का सम्मान किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधगिरी मंढ़ी के पीठाधीश्वर महंत दिनेशगिरी महाराज का सम्मान कर राज्य सरकार ने संत समाज के प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए भारतीय संस्कृति में गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...