सीकर, विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत सेवा सेतु अभियान में रविवार को श्रीमाधोपुर के मुंडरू में शिविर आयोजित किया गया। नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन (स्वतंत्र प्रभार) मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने शिविर का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने शिविर में संचालित गतिविधियों और लाभार्थियों को उपलब्ध कराए जा रहे योजनाओं के लाभ की जानकारी ली।
पशुपालक को मिली 40 हजार रुपये की बीमा राशि
शिविर में मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत पशुपालक फूली देवी को उनके पशु की मृत्यु होने पर राज्य सरकार की ओर से 40 हजार रुपये की बीमा राशि का लाभ प्रदान किया गया।
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के लाभार्थियों को इंडक्शन चूल्हे
शिविर के दौरान प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के लाभार्थियों को इंडक्शन चूल्हे वितरित किए गए।
सेवा सेतु शिविर के माध्यम से विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने का कार्य किया गया। मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने शिविर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और लाभार्थियों से भी जानकारी ली।






