सीकर, नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले में 9 सितंबर और 11 सितंबर 2026 को दो चरणों में मतदान कराया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला मजिस्ट्रेट आशीष मोदी ने सभी रिटर्निंग अधिकारियों को राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार निर्धारित सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

पहले चरण के लिए 6 सितंबर को रवानगी

जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि 9 सितंबर को होने वाले प्रथम चरण के मतदान के लिए जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों की रवानगी 6 सितंबर 2026 को अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए।

जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने निर्धारित सेक्टरों में भ्रमण कर चुनावी व्यवस्थाओं की स्थिति का जायजा लेंगे।

दूसरे चरण के लिए 8 सितंबर को पहुंचेंगे मजिस्ट्रेट

इसी तरह 11 सितंबर को होने वाले द्वितीय चरण के मतदान के लिए जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों की रवानगी 8 सितंबर 2026 को की जाएगी।

इस दौरान संबंधित अधिकारी अपने निर्धारित सेक्टरों में पहुंचकर मतदान से जुड़ी व्यवस्थाओं की निगरानी और समन्वय का कार्य करेंगे।

अनुपालन रिपोर्ट तत्काल भेजने के निर्देश

जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी ने सभी रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित तिथि पर जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों की रवानगी सुनिश्चित की जाए।

इसके साथ ही रवानगी की अनुपालन रिपोर्ट तत्काल जिला निर्वाचन कार्यालय को भेजने के निर्देश भी दिए गए हैं।

चुनावी व्यवस्थाओं की होगी प्रभावी निगरानी

प्रशासन का उद्देश्य मतदान से पहले संबंधित क्षेत्रों में चुनावी व्यवस्थाओं की प्रभावी निगरानी और समन्वय सुनिश्चित करना है। जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर व्यवस्थाओं पर नजर रखेंगे, जिससे मतदान प्रक्रिया को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुचारू रूप से संपन्न कराया जा सके।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...