सीकर। पलसाना नगरपालिका को अपना पहला निर्विरोध चेयरमैन मिल गया है। भाजपा के नरेश कुमावत चेयरमैन पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

चेयरमैन पद के लिए नरेश कुमावत के अलावा कमला कुमावत ने भी नामांकन दाखिल किया था। गुरुवार को कमला कुमावत ने अपना नामांकन वापस ले लिया।

इसके बाद चेयरमैन पद के लिए नरेश कुमावत ही एकमात्र प्रत्याशी रह गए और उनका निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

पलसाना नगरपालिका में 20 वार्ड

पलसाना नगरपालिका में कुल 20 वार्ड हैं। हालिया चुनाव में यहां 14 भाजपा पार्षद, 2 कांग्रेस पार्षद, 1 माकपा पार्षद और 3 निर्दलीय पार्षद निर्वाचित हुए हैं।

चेयरमैन पद के लिए नाम वापसी के बाद अब नगरपालिका की अध्यक्षीय जिम्मेदारी नरेश कुमावत संभालेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...