सीकर। राजकीय वाणिज्य महाविद्यालय, सीकर में राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के नए कैडेट्स के चयन के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।
भर्ती 22 अगस्त 2026 को सुबह 8 बजे महाविद्यालय के खेल मैदान में शुरू होगी।
इन विद्यार्थियों के लिए है मौका
महाविद्यालय की प्राचार्य सुनीता पाण्डेय ने बताया कि NCC भर्ती में शामिल होने के इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित हों।
विद्यार्थियों को 10वीं एवं 12वीं की अंकतालिका, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज के दो फोटो साथ लाने होंगे।
इसके अलावा बैंक पासबुक की प्रतिलिपि और महाविद्यालय की शुल्क रसीद भी प्रस्तुत करनी होगी।
सुबह 8 बजे पहुंचना होगा
इच्छुक विद्यार्थियों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए 22 अगस्त को सुबह 8 बजे राजकीय वाणिज्य महाविद्यालय के खेल मैदान में पहुंचना होगा।
महाविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों से सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लाने और निर्धारित समय पर उपस्थित होने की अपील की है।






