सीकर। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 की तैयारियों के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने जिले की 16 पंचायत समितियों में रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं।

यह नियुक्तियां राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान, जयपुर के निर्देशों की पालना में की गई हैं।

इन पंचायत समितियों में नियुक्त किए गए रिटर्निंग अधिकारी

आदेश के अनुसार रामगढ़ शेखावाटी पंचायत समिति में उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट रामगढ़ शेखावाटी, फतेहपुर में उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़ में उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट लक्ष्मणगढ़ तथा बलारां में सहायक कलेक्टर लक्ष्मणगढ़ को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।

इसी तरह नेछवा में उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट नेछवा, धोद में उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट धोद तथा धोद ग्रामीण मुख्यालय सीकर में सहायक कलेक्टर सीकर को रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया है।

शेष पंचायत समितियों की जिम्मेदारी भी तय

पिपराली पंचायत समिति में उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट सीकर, दांतारामगढ़ में उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट दांतारामगढ़ तथा पलसाना में सहायक कलेक्टर सीकर को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।

वहीं खाटूश्यामजी पंचायत समिति में उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट रींगस, खंडेला में उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट खंडेला तथा नीमकाथाना में उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट नीमकाथाना को यह जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा पाटन पंचायत समिति में तहसीलदार पाटन, श्रीमाधोपुर में उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट श्रीमाधोपुर तथा अजीतगढ़ में सहायक कलेक्टर श्रीमाधोपुर को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।

पंचायतीराज चुनाव की तैयारियों में तेजी

रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति के साथ ही सीकर जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 को लेकर प्रशासनिक तैयारियों को गति मिली है। नियुक्त अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...