सीकर, पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय पाटन के प्राचार्य नारायण सिंह ने बताया कि सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं एवं 11वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए जिले के कक्षा 8वीं में अध्ययनरत तथा कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए कक्षा 10वीं में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं।

30 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।

कक्षा 9वीं के लिए आयु सीमा

कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए ऐसे अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जिनकी जन्म तिथि 1 मई 2012 से 31 जुलाई 2014 के बीच है। दोनों तिथियां इसमें शामिल हैं।

कक्षा 11वीं के लिए आयु सीमा

कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी की जन्म तिथि 1 जून 2010 से 31 जुलाई 2012 के बीच निर्धारित की गई है। दोनों तिथियां इसमें शामिल हैं।

10 अप्रैल 2027 को होगी प्रवेश परीक्षा

प्रवेश के लिए 10 अप्रैल 2027, शनिवार को परीक्षा आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को आवेदन करते समय पात्रता एवं अन्य आवश्यक निर्देशों की जानकारी संबंधित आधिकारिक पोर्टल पर देखनी होगी।

यहां से करें ऑनलाइन आवेदन

अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट तथा निर्धारित ऑनलाइन आवेदन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट: navodaya.gov.in

कक्षा 9वीं आवेदन पोर्टल: cbseitms.nic.in/2026/nvsix_9

कक्षा 11वीं आवेदन पोर्टल: cbseitms.nic.in/2026/nvsix_11

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...