सीकर, जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने बताया कि राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026 को सीकर जिले के पिपराली का दौरा करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल सुबह 9:30 बजे लोक भवन, जयपुर से सड़क मार्ग से सीकर के लिए रवाना होंगे।

वे सुबह 11:30 बजे ग्रामीण खेल स्टेडियम, पिपराली पहुंचेंगे।

ग्रामीण खेल स्टेडियम में कार्यक्रम में होंगे शामिल

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ग्रामीण खेल स्टेडियम, पिपराली में वैदिक आश्रम, पिपराली द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक यहां रहेंगे।

12:40 बजे वैदिक आश्रम पहुंचेंगे

कार्यक्रम के बाद राज्यपाल दोपहर 12:35 बजे ग्रामीण खेल स्टेडियम से सड़क मार्ग से वैदिक आश्रम, पिपराली के लिए रवाना होंगे।

वे करीब 12:40 बजे वैदिक आश्रम पहुंचेंगे। इसके बाद उनका भोजन एवं आरक्षित कार्यक्रम रहेगा।

दोपहर 1:20 बजे जयपुर रवाना होंगे

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े दोपहर 1:20 बजे वैदिक आश्रम, पिपराली से सड़क मार्ग से जयपुर के लिए रवाना होंगे।

जिला प्रशासन की ओर से राज्यपाल के निर्धारित दौरे को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...