सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने विभाग के अधीन संचालित समस्त राजकीय एवं अनुदानित छात्रावासों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब इच्छुक विद्यार्थी 31 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की उप निदेशक प्रियंका पारीक ने बताया कि निदेशालय के आदेशानुसार छात्रावासों की स्वीकृत सीटों पर अधिकतम प्रवेश सुनिश्चित करने तथा अधिक से अधिक विद्यार्थियों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 से बढ़ाकर 31 अगस्त 2026 कर दी गई है।

एसजेएमएस पोर्टल के माध्यम से करें आवेदन

उन्होंने बताया कि छात्रावासों में नए प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी एसएसओ पोर्टल पर उपलब्ध एसजेएमएस (SJMS) पोर्टल के माध्यम से निर्धारित अवधि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

वेबसाइट पर उपलब्ध हैं दिशा-निर्देश

विभाग ने बताया कि छात्रावास प्रवेश प्रक्रिया, पात्रता तथा अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। विद्यार्थियों से समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की गई है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...