राजस्थान सरकार के कार्मिक (क-1) विभाग ने 03 अक्टूबर 2026 को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 14 अधिकारियों के स्थानांतरण व पदस्थापन (Transfer Order) के आदेश जारी किए हैं। संयुक्त शासन सचिव डॉ. धीरज कुमार सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

शेखवाटी अंचल के लिहाज से इस तबादला सूची में बड़ा बदलाव हुआ है। सीकर जिले के नए पुलिस अधीक्षक (SP) के रूप में संजीव नैन (IPS 2013) को नियुक्त किया गया है। वहीं, सीकर के वर्तमान SP प्रवीण नायक नूनावत को स्थानांतरित कर पुलिस उपायुक्त (यातायात), पुलिस कमिश्नरेट, जयपुर बनाया गया है।

ट्रांसफर सूची के मुख्य बिंदु (Highlights)

  • सीकर को मिले नए SP: जयपुर कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त (क्राइम) के पद पर तैनात संजीव नैन (IPS 2013) अब सीकर जिले की कमान संभालेंगे।
  • अजय सिंह बने Addl. Commissioner: अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (I) अजय सिंह (IPS 2009) को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, कानून एवं व्यवस्था, पुलिस कमिश्नरेट जयपुर के पद पर तैनात किया गया है।
  • दौसा और फलोदी को भी मिले नए SP: कुन्दन कंवरिया (IPS 2018) को दौसा का नया SP तथा आदित्य काकड़े (IPS 2022) को फलोदी का नया SP बनाया गया है।

14 आईपीएस अधिकारियों की पूरी तबादला सूची (Complete Transfer List)

क्र.सं.अधिकारी का नाम व बैचवर्तमान पदनवीन पद (नया पदस्थापन)
1श्री अजय सिंह (2009)अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (I), पुलिस कमिश्नरेट, जयपुरअतिरिक्त पुलिस आयुक्त, कानून एवं व्यवस्था, पुलिस कमिश्नरेट, जयपुर
2डॉ. रामेश्वर सिंह (2009)उप महानिरीक्षक पुलिस, एंटीकरप्शन ब्यूरो-प्रथम, जयपुरअतिरिक्त पुलिस आयुक्त, क्राइम, पुलिस कमिश्नरेट, जयपुर
3श्री विकास शर्मा (2010)उप महानिरीक्षक पुलिस, कार्मिक, पुलिस मुख्यालय, जयपुरउप महानिरीक्षक पुलिस, एस.एस.बी., जयपुर
4डॉ. राजीव पचार (2010)अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, कानून एवं व्यवस्था, पुलिस कमिश्नरेट, जयपुरउप महानिरीक्षक पुलिस, कार्मिक, पुलिस मुख्यालय, जयपुर
5श्री मनीष अग्रवाल (2010)पुलिस अधीक्षक, नियम, पुलिस मुख्यालय, जयपुरपुलिस अधीक्षक, एस.सी.आर.बी., जयपुर
6श्री संजीव नैन (2013)पुलिस उपायुक्त, क्राइम, पुलिस कमिश्नरेट, जयपुरपुलिस अधीक्षक (SP), सीकर
7श्री योगेश गोयल (2013)पुलिस उपायुक्त (यातायात), पुलिस कमिश्नरेट, जयपुरपुलिस उपायुक्त, क्राइम, पुलिस कमिश्नरेट, जयपुर
8श्री सतनाम सिंह (2015)पुलिस अधीक्षक, फलोदीपुलिस अधीक्षक, एस.ओ.जी., जयपुर
9श्री पीयूष दीक्षित (2016)पुलिस अधीक्षक, दौसापुलिस अधीक्षक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB), जयपुर
10श्री पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ (2016)पुलिस अधीक्षक, सिरोहीकमाण्डेंट, 7वीं बटालियन, आर.ए.सी., भरतपुर
11श्री कुन्दन कंवरिया (2018)पुलिस अधीक्षक, एस.ओ.जी., जयपुरपुलिस अधीक्षक (SP), दौसा
12श्री प्रवीण नायक नूनावत (2019)पुलिस अधीक्षक, सीकरपुलिस उपायुक्त (यातायात), पुलिस कमिश्नरेट, जयपुर
13श्री अजय सिंह राठौड़ (2022)कमाण्डेंट, 7वीं बटालियन, आर.ए.सी., भरतपुरपुलिस अधीक्षक (SP), सिरोही
14श्री आदित्य काकड़े (2022)कमाण्डेंट, 9वीं बटालियन, आर.ए.सी., टोंकपुलिस अधीक्षक (SP), फलोदी
Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...