सीकर,राजस्थान में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘विकसित भारत–जन सेवा अभियान’ संचालित किया जाएगा। अभियान के तहत प्रदेशभर में जनसेवा, सामाजिक सरोकार, सुशासन और जनभागीदारी से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में शनिवार को शासन सचिवालय में बैठक आयोजित कर अभियान की कार्ययोजना और महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में संबंधित विभागों को अभियान के सफल संचालन के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए।

रक्तदान से लेकर जनसेवा शिविर तक होंगे आयोजन

अभियान के दौरान प्रदेशभर में रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। शैक्षणिक संस्थानों में चित्रकला, भाषण और निबंध प्रतियोगिताएं भी होंगी।

इसके अलावा प्रेरणादायी वीडियो प्रदर्शन, आशा सहयोगिनियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन, विद्यार्थियों की रैली, श्रमदान और सामुदायिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

अभियान में जनसेवा शिविर, रंगोली प्रदर्शन और नवाचार को प्रोत्साहित करने वाले कार्यक्रम भी शामिल होंगे।

लंपी रोग की रोकथाम के लिए शत-प्रतिशत टीकाकरण

बैठक में लंपी रोग की रोकथाम को लेकर भी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। मुख्य सचिव ने प्रदेश में शत-प्रतिशत टीकाकरण, संक्रमित पशुओं के आइसोलेशन और व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया।

उन्होंने जिलों में लंपी रोग की स्थिति की निरंतर निगरानी करने तथा आवश्यकता के अनुसार तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निराश्रित पशुओं और गौशालाओं पर विशेष फोकस

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...