सीकर रामगढ़ शेखावाटी उपखंड क्षेत्र के नेठवा राजस्व ग्राम में वर्षों से अवरुद्ध पड़े 1456 मीटर लंबे रास्ते को न्यायालय के आदेश के अनुपालन में दोबारा खोल दिया गया। राजस्व विभाग की कार्रवाई के बाद ग्रामीणों को लंबे समय से चली आ रही आवागमन की समस्या से राहत मिली।

यह कार्रवाई ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के दौरान की गई, जहां राजस्व सेवाओं और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को उपलब्ध कराई गई।

न्यायालय के आदेश के बाद हुआ सीमांकन

उपखंड अधिकारी भारती फूलफकर ने बताया कि मामला राजस्व ग्राम नेठवा के खसरा संख्या 87, 88, 63, 57, 58, 55 और 52 से होकर खसरा संख्या 7 एवं 8 तक जाने वाले मार्ग से जुड़ा था।

उपखंड अधिकारी न्यायालय, रामगढ़ शेखावाटी के इजराय प्रकरण संख्या 63/2026 में दिए गए आदेशों के अनुपालन में राजस्व विभाग की टीम ने संबंधित पक्षों की मौजूदगी में मौके पर सीमांकन और आवश्यक कार्रवाई पूरी की।

राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज हुआ रास्ता

प्रशासन ने सीमांकन के बाद राजस्व रिकॉर्ड में आवश्यक नामांतरण और रास्ते का विधिवत अंकन कराया। इसके बाद लंबे समय से बंद पड़ा मार्ग दोबारा सुचारु रूप से खोल दिया गया।

प्रशासन का कहना है कि राजस्व अधिकारियों के समन्वय और ग्रामीणों के सहयोग से वर्षों पुराने विवाद का समाधान संभव हो सका।

ग्रामीणों ने जताया आभार

रास्ता खुलने के बाद ग्रामीणों ने राहत जताते हुए प्रशासन, राजस्व विभाग और राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया। प्रशासन ने इसे न्यायालय के आदेशों के प्रभावी क्रियान्वयन और जनहित में त्वरित कार्रवाई का उदाहरण बताया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...