सीकर, नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत सीकर जिले की 14 नगरीय निकायों में से 13 में उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी ने यह जानकारी दी।

निर्वाचन प्रक्रिया के बाद 13 नगरीय निकायों में उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है।

किस नगर निकाय में कौन बना उपाध्यक्ष?

  • रामगढ़ नगरपालिका: मुजाहिद कुरैशी
  • फतेहपुर नगरपालिका: रामावतार
  • लक्ष्मणगढ़ नगरपालिका: मोहम्मद साबिर
  • धोद नगरपालिका: प्रभु
  • लोसल नगरपालिका: खुर्शीद बेलाल
  • सीकर नगर परिषद: अशोक कुमार
  • दांता नगरपालिका: ओमप्रकाश
  • पलसाना नगरपालिका: धर्म सिंह शेखावत
  • खंडेला नगरपालिका: रामगोपाल
  • रींगस नगरपालिका: राजेंद्र सिंह निठरवाल
  • नीमकाथाना नगरपालिका: जयप्रकाश यादव
  • श्रीमाधोपुर नगरपालिका: रोशन लाल
  • अजीतगढ़ नगरपालिका: राधा

471 मत पड़े, 468 वैध

निर्वाचन संबंधी प्राप्त आंकड़ों के अनुसार इन 13 नगरीय निकायों में कुल 475 मत डाले जाने थे। इनमें से 471 मत डाले गए

डाले गए मतों में 3 मत निरस्त हुए, जबकि 468 मत वैध पाए गए। इन्हीं वैध मतों के आधार पर संबंधित नगरीय निकायों में उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी हुई।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...