सीकर। श्री कल्याण राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सीकर में 70वीं जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता 2025 का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। चार दिवसीय प्रतियोगिता 23 से 26 सितंबर तक आयोजित होगी।

प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग के 17 एवं 19 वर्ष आयु समूह के मुकाबले होंगे।

970 खिलाड़ी ले रहे हैं भाग

कोच राजेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के सरकारी एवं निजी विद्यालयों के कुल 970 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इनमें 630 बालक और 340 बालिकाएं शामिल हैं।

प्रतियोगिता के छात्र वर्ग के सहसंयोजक महेंद्र सिंह शेखावत तथा छात्रा वर्ग की सहसंयोजक जसविंदर सिंह हैं।

तीन बास्केटबॉल कोर्ट पर होंगे मुकाबले

विद्यालय के तीन बास्केटबॉल कोर्ट पर अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। सभी मुकाबले नॉकआउट आधार पर होंगे।

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पियूष चौधरी रहे मुख्य अतिथि

उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि विद्यालय के पूर्व छात्र एवं अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी पियूष चौधरी रहे।

कार्यक्रम का मंच संचालन विनोद कुमार ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विवेक जांगिड़, जिला बास्केटबॉल संघ सीकर के सचिव मोहम्मद अयूब खान, भंवरदान, योगेश कुमार शर्मा, अशोक सेवदा और दिलीप कुमार सहित विद्यालय के विद्यार्थी एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

प्रतियोगिता के दौरान जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए खिलाड़ी 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग में बास्केटबॉल मुकाबलों में हिस्सा लेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...