सीकर। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, सीकर की ओर से सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर स्थानांतरित पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत को भावभीनी विदाई दी गई।

सम्मेलन के पदाधिकारियों एवं समाज के प्रतिष्ठितजनों ने उनका सम्मान करते हुए सीकर में उनके कार्यकाल की सराहना की।

पदाधिकारियों ने कानून-व्यवस्था एवं आमजन के प्रति किए गए कार्यों के लिए उनका आभार व्यक्त किया और नई जिम्मेदारी एवं आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

नए एसपी संजीव नैन का स्वागत

इस दौरान नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक संजीव नैन का भी स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। सम्मेलन पदाधिकारियों ने उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

दोनों पुलिस अधिकारियों का माला, दुपट्टा एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया।

सम्मेलन के पदाधिकारी और गणमान्यजन रहे मौजूद

कार्यक्रम में जिला चेयरमैन अमित चिरानिया, जिला अध्यक्ष अनिल तोदी, जिला महामंत्री मणि शंकर खेतान, जिला उपाध्यक्ष सज्जन पटवारी, जिला चेयरमैन लोकेश हजारीका, शिवम पटवारी, संतोष पटवारी, सुरेश अग्रवाल, मनोज पंसारी, दीपांशु मित्तल, गर्वित झाझुका एवं ओम प्रकाश कामदार सहित सम्मेलन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

समाज के प्रतिष्ठितजनों में दिनेश बियानी, सुरेश अग्रवाल और रवि बिदावतका सहित अन्य गणमान्यजन भी उपस्थित रहे।

नए एसपी से बेहतर पुलिस-जन समन्वय की उम्मीद

अग्रवाल सम्मेलन के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रवीण नायक नूनावत का सीकर में कार्यकाल सराहनीय रहा और उनके कार्यों की सकारात्मक छाप सीकरवासियों के बीच बनी रहेगी।

वहीं, नव नियुक्त एसपी संजीव नैन का स्वागत करते हुए पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में सीकर में कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा आमजन और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय बना रहेगा।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...