सीकर, सेना भर्ती अधिकारी जयपुर निदेशक कर्नल हरीशचन्द्र ने बताया कि सीकर के जिला खेल स्टेडियम, सांवली रोड में 1 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2026 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी।
भर्ती रैली में जयपुर और सीकर जिले के अलावा एआरओ झुंझुनूं, अलवर, कोटा और जोधपुर भर्ती क्षेत्रों से संबंधित अभ्यर्थी शामिल होंगे।
इस भर्ती रैली के लिए कुल 12,270 अभ्यर्थियों का तिथि एवं क्षेत्रवार कार्यक्रम जारी किया गया है।
1 से 9 अक्टूबर तक भर्ती रैली का कार्यक्रम
1 अक्टूबर: जयपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 45 और सीकर जिले के दांतारामगढ़, धोद, फतेहपुर, खंडेला, लक्ष्मणगढ़, नेछवा, नीमकाथाना, पाटन, रामगढ़ शेखावाटी, रींगस, सीकर, सीकर ग्रामीण एवं श्रीमाधोपुर क्षेत्र से 324 अभ्यर्थी शामिल होंगे। कुल 369 अभ्यर्थी।
2 अक्टूबर: जयपुर जिले के निर्धारित क्षेत्रों से 517 और सीकर ग्रामीण एवं श्रीमाधोपुर क्षेत्र से 93 अभ्यर्थी शामिल होंगे। कुल 610 अभ्यर्थी।
3 अक्टूबर: सीकर जिले के दांतारामगढ़, धोद, खंडेला एवं नेछवा क्षेत्र के 620 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
4 अक्टूबर: दांतारामगढ़, धोद, फतेहपुर, खंडेला, लक्ष्मणगढ़, नीमकाथाना एवं पाटन क्षेत्र के 630 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
5 अक्टूबर: जयपुर जिले से 351 और सीकर जिले के पाटन, रामगढ़ शेखावाटी, रींगस, सीकर एवं सीकर ग्रामीण क्षेत्र से 279 अभ्यर्थी शामिल होंगे। कुल 630 अभ्यर्थी।
6 अक्टूबर: जयपुर जिले के चौमूं, दूदू, जयपुर, माधोराजपुरा, सांगानेर एवं तुंगा क्षेत्र के 630 अभ्यर्थी भर्ती रैली में भाग लेंगे।
7 अक्टूबर: जयपुर जिले से 571 और सीकर के श्रीमाधोपुर क्षेत्र से 59 अभ्यर्थी शामिल होंगे। कुल 630 अभ्यर्थी।
8 अक्टूबर: सीकर ग्रामीण एवं श्रीमाधोपुर क्षेत्र के 630 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
9 अक्टूबर: दांतारामगढ़ एवं सीकर क्षेत्र के 630 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
10 अक्टूबर: निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केवल मेडिकल होगा।
11 से 18 अक्टूबर तक इन अभ्यर्थियों की बारी
11 अक्टूबर: जयपुर जिले से 157, सीकर जिले से 274 और एआरओ झुंझुनूं क्षेत्र से 189 अभ्यर्थी शामिल होंगे। कुल 620 अभ्यर्थी।
12 अक्टूबर: सीकर के 20 और एआरओ झुंझुनूं के 600 अभ्यर्थी शामिल होंगे। कुल 620 अभ्यर्थी।
13 अक्टूबर: नीमकाथाना क्षेत्र के 20 और एआरओ झुंझुनूं के 600 अभ्यर्थी शामिल होंगे। कुल 620 अभ्यर्थी।
14 अक्टूबर: सीकर के रामगढ़ शेखावाटी, सीकर एवं सीकर ग्रामीण क्षेत्र से 116 और एआरओ अलवर से 504 अभ्यर्थी शामिल होंगे। कुल 620 अभ्यर्थी।
15 अक्टूबर: दांतारामगढ़, नेछवा एवं रींगस क्षेत्र से 115 और एआरओ अलवर से 505 अभ्यर्थी शामिल होंगे। कुल 620 अभ्यर्थी।
16 अक्टूबर: दांतारामगढ़, नीमकाथाना, रींगस एवं श्रीमाधोपुर क्षेत्र से 194 और एआरओ कोटा से 426 अभ्यर्थी शामिल होंगे। कुल 620 अभ्यर्थी।
17 अक्टूबर: सीकर के रामगढ़ शेखावाटी क्षेत्र से 169 और एआरओ जोधपुर से 461 अभ्यर्थी शामिल होंगे। कुल 630 अभ्यर्थी।
18 अक्टूबर: सीकर के धोद क्षेत्र से 168 और एआरओ जोधपुर से 462 अभ्यर्थी शामिल होंगे। कुल 630 अभ्यर्थी।
19 से 23 अक्टूबर तक भर्ती का कार्यक्रम
19 अक्टूबर: सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ एवं नीमकाथाना क्षेत्र के 630 अभ्यर्थी भर्ती रैली में भाग लेंगे।
20 अक्टूबर: निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कोई भर्ती नहीं होगी।
21 अक्टूबर: सीकर जिले के फतेहपुर, खंडेला एवं लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र के 640 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
22 अक्टूबर: धोद, फतेहपुर, नेछवा, पाटन, रामगढ़ शेखावाटी, रींगस, सीकर एवं सीकर ग्रामीण क्षेत्र के 641 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
23 अक्टूबर: निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केवल मेडिकल होगा।
अभ्यर्थियों को प्रलोभन से बचने की सलाह
सेना भर्ती अधिकारी जयपुर निदेशक कर्नल हरीशचन्द्र ने अभ्यर्थियों से कहा कि भर्ती प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार के प्रलोभन में नहीं आएं।
अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि और कार्यक्रम के अनुसार भर्ती स्थल पर पहुंचने तथा भर्ती प्रक्रिया से संबंधित निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।






