सीकर। नगर निकाय चुनाव-2026 के तहत सीकर जिले की 14 नगरीय निकायों में से 13 निकायों के लिए भाजपा ने सभापति और चेयरमैन पद के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।

भाजपा की ओर से जारी सूची में सीकर, नीमकाथाना, श्रीमाधोपुर, अजीतगढ़, खाटूश्यामजी, दातारामगढ़, रींगस, खंडेला, पलसाना, लोसल, फतेहपुर, रामगढ़ शेखावाटी और धोद के प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं।

भाजपा के घोषित प्रत्याशियों की पूरी सूची

नगरीय निकायभाजपा प्रत्याशी
सीकरश्रीमती कंचन खडोलिया सैनी
नीमकाथानारणजीत सिंह मांगवा
श्रीमाधोपुरश्रीमती शांति देवी सैनी
अजीतगढ़राजेंद्र सैनी
खाटूश्यामजीश्रीमती प्रेम देवी
दातारामगढ़नेमीचंद कुमावत
रींगसअमित शर्मा
खंडेलाबनवारी लाल सैनी
पलसानानरेश कुमावत
लोसलबलदेवा राम जाट
फतेहपुरश्रीमती अंजू भिंडा
रामगढ़ शेखावाटीप्रशांत जोशी
धोदनवीन पंवार

अब अध्यक्ष पद के चुनाव पर नजर

भाजपा की ओर से प्रत्याशियों की घोषणा के बाद संबंधित नगर निकायों में अध्यक्ष और सभापति पद के चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं।

अब इन निकायों में पार्टी के घोषित प्रत्याशियों के समर्थन में पार्षदों की स्थिति और चुनावी समीकरण पर नजर रहेगी। 14 में से 13 निकायों के लिए प्रत्याशियों के नाम सामने आने के बाद अब 14वें निकाय को लेकर भी राजनीतिक हलकों में नजर बनी हुई है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...