सीकर में कमलेश कुमार ने सोमवार को मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (CBEO) के पद पर कार्यग्रहण कर कार्यभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कार्यालय स्टाफ के साथ बैठक कर विभागीय कार्यों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

कार्यग्रहण से पहले हुआ स्वागत

मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार के कार्यग्रहण से पहले कार्यालय स्टाफ, कर्मचारियों और विभिन्न शिक्षक संघों के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

संदर्भ व्यक्ति सुरेश कुमार भास्कर ने बताया कि इस अवसर पर स्कूल शिक्षा विभाग राजस्थान सरकार के सेवानिवृत्त अतिरिक्त निदेशक बजरंग लाल स्वामी, सेवानिवृत्त शिक्षा उपनिदेशक जगदीश प्रसाद चीटियां, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ब्रह्मदत्त शर्मा, जोगेंद्र सिंह रणवा सहित अनेक शिक्षाविद मौजूद रहे।

अधिकारियों और प्रधानाचार्यों ने बुके भेंट कर किया स्वागत

कार्यग्रहण कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विद्याधर शर्मा और राजवीर सिंह, रिसोर्स पर्सन नरेंद्र सिंह, दिनेश जांगिड़ और सुरेश कुमार भास्कर, प्रधानाचार्य राउमावि अलखपुरा गोदरान अशोक राव, प्रधानाचार्य राउमावि बीदसर राजकुमार और प्रधानाचार्य राउमावि पनलावा लीलाधर ने बुके भेंट कर कमलेश कुमार का स्वागत किया।

इसके अलावा प्रशासनिक अधिकारी भंवर सिंह जाखड़, अशोक कुलहरी, प्रशासनिक अधिकारी श्रीपाल ढाका, राकेश शर्मा, सहायक लेखाकार अधिकारी पूजा चेजारा, कनिष्ठ लेखाकार मंजू सेवदा सहित कार्यालय स्टाफ ने भी उनका स्वागत किया।

शिक्षक संगठन ने किया माल्यार्पण

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के खंड अध्यक्ष ओमप्रकाश भास्कर के नेतृत्व में टीम और पदाधिकारियों ने भी कमलेश कुमार का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

इस दौरान अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी परमेश्वर ढाका, नरेंद्र सामरिया, सहायक प्रशासनिक अधिकारी कमलेश शर्मा, विवेक सेठ, कंप्यूटर ऑपरेटर महेश सैनी, दिनेश स्वामी, एमआईएस विकास झांकल, कनिष्ठ सहायक दीनदयाल शर्मा और सहायक कर्मचारी भंवरलाल स्वामी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

विभागीय कार्यों की समीक्षा की

कार्यभार संभालने के बाद सीबीईओ कमलेश कुमार ने कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक की। बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कार्यालयीन कार्यों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...