सीकर, जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने सोमवार को ईवीएम मशीनों की क्लीयरिंग, रेंडमाइजेशन, सीलिंग और मॉकपोल की प्रक्रिया का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन कार्य पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि चुनाव कार्य बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कण्डेक्ट शीट खोलने की प्रक्रिया भी देखी

जिला कलेक्टर ने ईवीएम मशीनों की कण्डेक्ट शीट खोलने की प्रक्रिया का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ही सभी कार्य संपादित करने की सख्त हिदायत दी।

निरीक्षण के दौरान ईवीएम मशीनों को क्लीयर करने की प्रक्रिया इंजीनियर के माध्यम से करवाकर कलेक्टर ने स्वयं उसका अवलोकन किया। उन्होंने बताया कि ईवीएम मशीनों के लिए दो-दो टीमों का गठन किया गया है।

उन्होंने रिजर्व ईवीएम मशीनों को तैयार रखने के लिए टीम का गठन पहले से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि मतदान के दौरान आवश्यकता पड़ने पर किसी तरह की परेशानी न हो।

राजनीतिक दलों की मौजूदगी में होगा मॉकपोल

कलेक्टर ने ईवीएम रेंडमाइजेशन, सीलिंग और मॉकपोल की प्रक्रिया का भी जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि बूथ पर मॉकपोल की प्रक्रिया राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में पारदर्शी तरीके से करवाई जाए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों और निर्धारित प्रोटोकॉल की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

रामगढ़ शेखावाटी और धोद के स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने स्ट्रॉन्ग रूम कक्ष संख्या 102, रामगढ़ शेखावाटी का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए वार्ड संख्या 9 से संबंधित मतदान केन्द्रों की संख्या और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

इसके बाद कलेक्टर ने स्ट्रॉन्ग रूम कक्ष संख्या 101, धोद का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी अधिकारियों से ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पारदर्शिता और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार कार्य करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू और व्यवस्थित रूप से संपादित करें।

इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार और डीआईजी स्टाम्प नीरज मीणा उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...