सीकर में रोजगार उत्सव का आज होगा आयोजन
सीकर, जिले में जिला स्तरीय रोजगार उत्सव कार्यक्रम का आयोजन आज शुक्रवार को किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 9 बजे जिला परिषद सभागार, सीकर में आयोजित होगा।
संयुक्त निदेशक पशुपालन सीकर राजेन्द्र काला ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि आयोजन को लेकर संबंधित अधिकारियों और प्रतिभागियों को निर्धारित समय पर उपस्थित होने के लिए कहा गया है।
समय पर पहुंचने की अपील
राजेन्द्र काला ने संबंधित अधिकारियों एवं प्रतिभागियों से समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने का आग्रह किया है, ताकि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजन किया जा सके।






