सीकर, आगामी दीपावली पर्व के दौरान शहर में सुचारू एवं सतत विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के लिए विद्युत विभाग की ओर से आवश्यक रखरखाव और मरम्मत कार्य किया जाएगा।

इस दौरान 11 केवी एवं 33 केवी विद्युत लाइनों, 33/11 केवी सब-स्टेशनों तथा 11/0.4 केवी सब-स्टेशनों का रखरखाव किया जाएगा।

इन इलाकों में 4.5 घंटे बिजली बंद

विभाग के अनुसार 33/11 केवी कॉलोनी जीएसएस के रखरखाव कार्य के चलते कॉलोनी फीडर से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

खटीकान प्याऊ, बकरामंडी एवं रोशनगंज क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुबह 6:30 बजे से 11:00 बजे तक बंद रहेगी।

यानी इन क्षेत्रों में करीब 4 घंटे 30 मिनट तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

दीपावली से पहले किया जा रहा जरूरी काम

विद्युत विभाग का उद्देश्य दीपावली के दौरान बिजली आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना है। इसके लिए लाइनों, जीएसएस और सब-स्टेशनों पर आवश्यक रखरखाव एवं मरम्मत कार्य किया जा रहा है।

बिजली उपभोक्ताओं से अपील है कि निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी बिजली संबंधी कार्य पहले ही निपटा लें।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...