सीकर, नगर निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर बुधवार को आदर्श आचार संहिता एवं मीडिया प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित की गई। प्रभारी अधिकारी राकेश कुमार गढ़वाल ने दोनों प्रकोष्ठों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।

निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पालना पर जोर

राजस्व अपीलीय प्राधिकारी सह भू-प्रबंधन अधिकारी सीकर एवं दोनों प्रकोष्ठों के प्रभारी अधिकारी राकेश कुमार गढ़वाल ने आदर्श आचार संहिता से संबंधित कार्यों की समीक्षा की।

उन्होंने अधिकारियों को राज्य निर्वाचन आयोग को आवश्यक रिपोर्ट निर्धारित समय में भेजने के निर्देश दिए। साथ ही आयोग की ओर से जारी सभी सर्कुलरों का ध्यानपूर्वक अध्ययन कर उनका प्रभावी तरीके से पालन सुनिश्चित करने को कहा।

कार्मिकों को स्पष्ट जिम्मेदारियां सौंपने के निर्देश

बैठक में प्रकोष्ठों में नियुक्त कार्मिकों के कार्य-विभाजन पर भी चर्चा हुई। प्रभारी अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक कार्मिक को स्पष्ट जिम्मेदारी सौंपने और चुनाव से जुड़े कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की पालना में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। आचार संहिता से संबंधित आवश्यक सूचनाएं और रिपोर्ट भी निर्धारित समयावधि में प्रेषित की जाएं।

अधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद

बैठक में आदर्श आचार संहिता की सहायक प्रभारी अधिकारी इंदिरा शर्मा और मीडिया प्रकोष्ठ के सहायक प्रभारी अधिकारी राकेश कुमार ढाका सहित दोनों प्रकोष्ठों से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान चुनाव प्रक्रिया से संबंधित तैयारियों को समय पर पूरा करने और निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार कार्य करने पर जोर दिया गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...