सीकर, जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी ने 9 सितंबर 2026, बुधवार को फतेहपुर और लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया।

उन्होंने मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर मतदान व्यवस्थाओं और प्रक्रिया का जायजा लिया तथा पीठासीन अधिकारियों से मतदान के संबंध में जानकारी ली।

पोलिंग एजेन्ट के पहचान-पत्र को लेकर निर्देश

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केन्द्रों पर मौजूद पोलिंग एजेन्टों को निर्धारित रूप से अपना पहचान-पत्र धारण कर उपस्थित रहने के निर्देश दिए।

उन्होंने संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर अनावश्यक भीड़-भाड़ नहीं होने देने और मतदान प्रक्रिया के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

फतेहपुर में इन बूथों का किया निरीक्षण

जिला निर्वाचन अधिकारी ने फतेहपुर में वार्ड नंबर 28 के अम्बेडकर भवन, विवेकानंद सी.सै. स्कूल के बूथ नंबर 101, बौचीवाल भवन के बूथ नंबर 128, मालियों की धर्मशाला के बूथ नंबर 54 और प्रेरणा भवन सहित अन्य मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मतदान व्यवस्था की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

लक्ष्मणगढ़ में भी कई मतदान केन्द्रों का जायजा

लक्ष्मणगढ़ में उन्होंने ब्रह्मानंदजी गेस्ट हाउस के बूथ नंबर 04, तोदी महाविद्यालय के वार्ड नंबर 11, श्री गांधी विद्या निकेतन के बूथ नंबर 108 व बूथ नंबर 21, मदरसा तालीमूल इस्लाम संस्थान के बूथ नंबर 12 और विनायक कॉलेज के बूथ नंबर 26 का निरीक्षण किया।

इस दौरान मतदान प्रक्रिया और व्यवस्थाओं के संबंध में पीठासीन अधिकारियों से जानकारी ली गई।

96 वर्षीय अनारदीन व्हीलचेयर पर पहुंचे मतदान करने

मदरसा तालीमूल इस्लाम संस्थान के बूथ नंबर 12 पर 96 वर्षीय अनारदीन अपने पोते वसीम के साथ मतदान करने पहुंचे। वे व्हीलचेयर पर बैठकर मतदान केन्द्र आए।

लापरवाही पर पीआरओ को बदलने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान लक्ष्मणगढ़ में सेठ श्रीरामनिवास बह्मदत झुंझुनूंवाला धर्मशाला में स्थापित वार्ड नंबर 5 (2) मतदान केन्द्र पर मतदाताओं के साथ उचित व्यवहार नहीं करने और मतदान कार्य में लापरवाही का मामला सामने आया।

इस पर जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी ने पीआरओ एवं प्रधानाचार्य कमलेश कुमार को तत्काल बदलने के निर्देश दिए।

उन्होंने रिटर्निंग अधिकारी भावेश धनवंत को संबंधित कार्मिक के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने के भी निर्देश दिए।

अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान सीकर पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत, सीईओ जिला परिषद राजपाल यादव, राजस्व अपीलीय अधिकारी राकेश गढ़वाल, उपखंड अधिकारी फतेहपुर पंकज गढ़वाल और लक्ष्मणगढ़ उपखंड अधिकारी भावेश धनवंत सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...