सीकर, आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायत आम चुनाव-2026 के दौरान स्वास्थ्य संबंधी कारणों से निर्वाचन ड्यूटी से हटाने या मुक्त रखने के लिए अधिकारी एवं कार्मिकों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन प्रस्तुत करना होगा।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर सीकर डॉ. राकेश कुमार मीणा ने बताया कि स्वास्थ्य संबंधी कारणों से निर्वाचन ड्यूटी से हटाने अथवा मुक्त रखने के लिए प्रस्तुत किए जाने वाले प्रार्थना पत्र केवल जिला निर्वाचन अधिकारी सीकर आशीष मोदी अथवा उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर सीकर के समक्ष ही प्रस्तुत किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इस तरह का प्रार्थना पत्र प्राप्त होने के बाद संबंधित अधिकारी या कार्मिक को तत्काल मेडिकल बोर्ड के समक्ष भेजा जाएगा। मेडिकल बोर्ड द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट के आधार पर ही संबंधित प्रकरण में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि स्वास्थ्य संबंधी आधार पर निर्वाचन ड्यूटी से छूट या मुक्ति के मामलों में मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार ही निर्णय लिया जाएगा।






