सीकर में आज ग्रामीण सेवा शिविर, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान

सीकर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के तहत आज 17 अगस्त 2026 को सीकर जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के साथ पात्र लोगों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

इन ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर

अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. राकेश कुमार मीणा के अनुसार 17 अगस्त को जिले की अलग-अलग पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों में फॉलोअप शिविर होंगे।

पिपराली पंचायत समिति की बेरी, खण्डेला की जुगलपुरा और मालाकाली, लक्ष्मणगढ़ की खीरवा, नीमकाथाना की महवा, रायपुर और पाटन, धोद की बाडलवास, फतेहपुर की बेसवा और भींचरी, श्रीमाधोपुर की कल्याणपुरा और सांवलपुरा तंवरान तथा दांतारामगढ़ की मंढा और सुरेरा ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

कई विभागों के अधिकारी रहेंगे मौजूद

शिविरों में राजस्व, पंचायती राज, ग्रामीण विकास, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, कृषि, चिकित्सा, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहेंगे।

अधिकारी मौके पर आमजन की समस्याएं सुनेंगे और संबंधित मामलों का यथासंभव मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा। साथ ही पात्र लाभार्थियों को सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया भी की जाएगी।

एक ही स्थान पर मिलेंगी कई सेवाएं

फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविरों का उद्देश्य ग्रामीणों को अलग-अलग सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत देना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान उपलब्ध कराना है।

शिविरों के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी सेवाओं और योजनाओं की पहुंच बेहतर बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...