सीकर, जिला रसद अधिकारी कपिल झाझड़िया ने बताया कि भारत सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार जिले में 28 से 30 सितंबर 2026 तक ब्लॉक स्तर पर ‘सेवा सेतु शिविर’ आयोजित किए जाएंगे।

इन शिविरों के माध्यम से खाद्य विभाग की योजनाओं और सेवाओं से जुड़ी जानकारी लोगों तक पहुंचाने के साथ लंबित प्रकरणों का निस्तारण किया जाएगा।

PMGKAY और ONORC की दी जाएगी जानकारी

शिविरों में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) और वन नेशन वन राशन कार्ड (ONORC) के तहत एक राष्ट्र-एक राशन कार्ड की पोर्टेबिलिटी व्यवस्था को लेकर सूचना, शिक्षा एवं संचार (IEC) गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

लाभार्थियों को राशन कार्ड की पोर्टेबिलिटी व्यवस्था और संबंधित सुविधाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी।

NFSA के लंबित आवेदनों का होगा निस्तारण

सेवा सेतु शिविरों में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (NFSA) के तहत लंबित आवेदन प्रकरणों के निस्तारण पर भी फोकस रहेगा।

इसके अलावा चयनित लाभार्थियों की आधार सीडिंग और ई-केवाईसी की जाएगी।

LPG ID मैपिंग और शिकायतों का समाधान

शिविरों में लाभार्थी परिवारों की LPG ID मैपिंग और संपर्क से जुड़े कार्य भी किए जाएंगे।

इसके साथ ही CPGRAMS और NFSA पोर्टल पर प्राप्त लंबित परिवेदनाओं एवं शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाएगा।

खाद्य विभाग की ओर से इन शिविरों के जरिए लाभार्थियों को योजनाओं से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध कराने और लंबित मामलों का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...