सीकर, त्योहारों के दौरान लोगों को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। सीकर शहर में खाद्य सुरक्षा टीम ने एक नमकीन निर्माण इकाई का निरीक्षण कर बड़ी कार्रवाई की।

यह कार्रवाई शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान के तहत जिला कलेक्टर आशीष मोदी और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक महरिया के नेतृत्व में की गई।

जगमालपुरा रोड की नमकीन फैक्ट्री में मिली गंदगी

केंद्रीय दल के खाद्य सुरक्षा अधिकारी रोहित शर्मा के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी फूल सिंह बाजिया, महमूद अली, नंदराम मीणा और सुरेश कुमार शर्मा की टीम ने सीकर शहर और आसपास के क्षेत्रों में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।

टीम ने जगमालपुरा रोड स्थित खटीकान प्याऊ के पास श्री श्याम बीकाणा नमकीन निर्माण इकाई का निरीक्षण किया। जांच के दौरान फैक्ट्री में गंदगी और बदबू की स्थिति सामने आई।

सोन पापड़ी, चना दल और भूजिया के सैंपल लिए

खाद्य सुरक्षा टीम ने मिलावट की आशंका के चलते सोन पापड़ी, भूजिया और चना दल के सैंपल लिए।

कार्रवाई के दौरान:

  • 272 किलो सोन पापड़ी सीज
  • 116 किलो चना दल सीज
  • 25 किलो भूजिया सीज

किया गया। लिए गए सैंपल को जांच के लिए भेजा जाएगा।

204 किलो बदबूदार नमकीन और 210 किलो खराब तेल नष्ट

निरीक्षण के दौरान निर्माण इकाई में 204 किलोग्राम खराब और बदबूदार नमकीन मिली। इसके अलावा 210 किलोग्राम पामोलिन ऑयल (रीयूज्ड कुकिंग ऑयल) भी पाया गया।

टीम ने दोनों को मौके पर ही नष्ट करवा दिया

फैक्ट्री संचालक को इम्प्रूवमेंट नोटिस

खाद्य निर्माण इकाई में साफ-सफाई नहीं रखने और अन्य कमियां पाए जाने पर संचालक को इम्प्रूवमेंट नोटिस जारी किया गया।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर जांच और कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

रक्षाबंधन और जन्माष्टमी को लेकर बढ़ाई निगरानी

खाद्य सुरक्षा अधिकारी फूल सिंह बाजिया ने बताया कि रक्षाबंधन, जन्माष्टमी सहित आगामी पर्वों को देखते हुए जिलेभर में खाद्य दुकानों और प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जा रहा है।

उन्होंने आमजन से भी अपील की कि यदि कहीं खाद्य पदार्थों में मिलावट या नियमों का उल्लंघन दिखाई दे तो इसकी सूचना विभाग को दें।

खाद्य विभाग ने इसके लिए कंट्रोल रूम नंबर 01572-248211 जारी किया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...