सीकर में गोपालन विभाग की निदेशक कश्मि कौर ने शनिवार को पंचायत समिति स्तरीय नंदीशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नंदीशाला में पशुओं के रखरखाव और उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
निदेशक ने विशेष रूप से साफ-सफाई, पशुओं की शत-प्रतिशत टैगिंग और टीकाकरण की स्थिति के बारे में जानकारी ली।
व्यवस्थाओं पर जताया संतोष
निरीक्षण के दौरान नंदीशाला की विभिन्न व्यवस्थाओं को देखने के बाद गोपालन निदेशक ने संतोष व्यक्त किया। अधिकारियों और नंदीशाला प्रबंधन से व्यवस्थाओं से संबंधित जानकारी भी ली गई।
ये अधिकारी और पदाधिकारी रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान गोपालन विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. बी.एल. बोयल, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. राजेन्द्र कृष्ण काला, लक्ष्मणगढ़ पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. मोहन भोगे, डॉ. बजरंगलाल कस्वां, प्रभु दयाल और पंकज कुमार सैनी मौजूद रहे।
इसके अलावा नंदीशाला कमेटी के सचिव प्रमोद मंगलूनेवाला, कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर खाटुवाला, नंदीशाला व्यवस्थापक रतन सिंह बगड़ी और गौसंवर्धन केंद्र व्यवस्थापक बाबूलाल शर्मा भी उपस्थित रहे।






