सीकर श्री कल्याण राजकीय मेडिकल कॉलेज, सीकर में सोमवार को प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ. प्रियंका अमन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अस्पताल की प्रशासनिक एवं चिकित्सा व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। बैठक में सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत बनाने के उद्देश्य से गुड गवर्नेंस कमेटी के गठन का निर्णय लिया गया।

बैठक में अस्पताल की सुरक्षा, स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को अधिक प्रभावी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए।

गैरकानूनी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

बैठक में चिकित्सालय परिसर में गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही संबंधित चिकित्सकों से पूरे मामले की वस्तुस्थिति रिपोर्ट भी मांगी गई।

गार्ड सुपरवाइजर द्वारा लापरवाही बरतने के मामले में उनका स्थान परिवर्तन करने का निर्णय लिया गया।

सिकनेस-फिटनेस प्रमाण-पत्र जारी करने की प्रक्रिया में बदलाव

बैठक में सभी विभागाध्यक्षों और नर्सिंग अधीक्षक से वस्तुस्थिति रिपोर्ट मांगी गई। इसके अलावा चिकित्सा अधिकारी प्रभारी (स्टोर) से सिकनेस एवं फिटनेस रिपोर्ट प्रपत्रों का विवरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

यह भी तय किया गया कि भविष्य में सिकनेस और फिटनेस प्रमाण-पत्र निर्धारित प्रक्रिया के तहत डिस्पैच के बाद ही जारी किए जाएंगे, ताकि प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे।

स्वच्छता, बायोमेडिकल वेस्ट और सुरक्षा पर रहेगा विशेष फोकस

बैठक में अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन, संक्रमण नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए विशेष टीम गठित कर नियमित निरीक्षण कराने के निर्देश दिए गए।

बैठक में अधीक्षक, अतिरिक्त प्रधानाचार्य तथा सभी विभागाध्यक्षों ने भाग लेकर अस्पताल की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए।


Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...