सीकर। हरसावा ग्राम के पास गुरुकुल स्कूल के सामने एक बार फिर सड़क हादसा सामने आया है। यहां गायों से भरे एक ट्रक की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों और मौके से फरार हुए वाहन के संबंध में जानकारी जुटा रही है। हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ समय के लिए लोगों की भीड़ भी जमा हो गई।






