सीकर नगर परिषद सीकर द्वारा आयोजित शहरी सेवा शिविर-2026 में ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का प्रेरक उदाहरण देखने को मिला। नगर परिषद के वरिष्ठ आयुक्त शशिकांत शर्मा के सुरक्षा गार्ड ने शिविर में मिले एक नागरिक के खोए हुए पर्स को सुरक्षित रखा और पहचान की पुष्टि के बाद उसे उसके वास्तविक मालिक को लौटा दिया।

शिविर के दौरान सुरक्षा गार्ड को एक पर्स मिला। उन्होंने बिना किसी लालच के उसे सुरक्षित अपने पास रखा और संबंधित व्यक्ति की पहचान सुनिश्चित करने के बाद उसे बुलाकर पर्स सुपुर्द कर दिया।

पर्स मिलते ही नागरिक के चेहरे पर लौटी मुस्कान

अपना खोया हुआ पर्स वापस मिलने पर संबंधित नागरिक ने सुरक्षा गार्ड का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सुरक्षा गार्ड की ईमानदारी, जिम्मेदारी और कर्तव्यनिष्ठा की खुलकर सराहना की।

आयुक्त ने की सराहना

नगर परिषद के वरिष्ठ आयुक्त शशिकांत शर्मा ने सुरक्षा गार्ड के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि ईमानदारी और सेवा भाव किसी भी संस्था की सबसे बड़ी पहचान होते हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और अन्य लोगों को भी अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की प्रेरणा प्रदान करते हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...